पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बंधन में बंधे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी के बाद दुल्हन गुरप्रीत कौर के साथ उनकी तस्वीर भी सामने आई है। मुख्यमंत्री मान को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने शादी की शुभकामनाएं दीं। केजरीवाल पूरे परिवार के साथ सुबह ही चंडीगढ़ पहुंच गए थे। तस्वीर में शादी समारोह में शामिल हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत अन्य लोगों को देखा जा सकता है।

संगरूर के सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने मुख्यमंत्री मान को विवाह की बधाई दी। साथ ही विवाह में नहीं बुलाए जाने का शिकवा भी किया।

इसी क्रम में कनाडाई दूतावास के कौंसुल जनरल पैट्रिक हेबर्ट ने सीएम को बधाई दी. हेबर्ट ने ट्वीट में लिखा, “चंडीगढ़ में शादी के लिए बेहद खूबसूरत दिन. मुख्यमंत्री भगवंत मान और डॉ गुरप्रीत कौर को बधाई और सुखी जीवन की शुभकामनाएं!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *