







रुद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बारावफात जुलूस के दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किए जाने पर ,चौकी प्रभारी सुल्तानपुरपट्टी उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, तथा हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल दीपक कुमार को ड्यूटी के प्रति लापरवाही तथा अनुशासनहीनता बरतने पर लाइन हाजिर कर दिया।


एसएसपी ने की सख्त चेतावनी दी है कि अनुशासनहीनता/ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।


