निगम में बनने जा रही है भाजपा की सरकार: विकास शर्मा

रुद्रपुर। भाजपा मेयर पद के प्रत्याशी विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उनका वायदा है कि वह संकल्प पत्र को हमेशा अपने कार्यालय में सामने रखेंगे और संकल्प पूरे होने तक वह चैन से नहीं बैठेंगे।

विकास शर्मा ने कहा कि वे युवा हैं और शहर के बहुत कुछ करने की तमन्ना रखे हैं। पूरे शहर में भाजपा के पक्ष में माहौल बन गया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की जीत सुनिश्चित है। वह स्पष्टवादी इंसान है, झूठ बोलकर राजनीति नहीं करते। कहा निगम क्षेत्र में कोई ऐसा काम नहीं होगा जो व्यापक जनहित में हो।

कहा कि मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियां, उत्तराखंड सरकार के कड़े फैसले किसी से छिपे नहीं है। लव जिहाद और लैंड जिहाद पर रोक लगाने के लिए सरकार ने कानून बनाया। यूसीसी को लागू किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने फैसलों से ही ज्यादा लोकप्रिय हुए हैं। धामी ने उन पर जो भरोसा जताया है वह उस विश्वास और खरे उतरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *