







रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के संगठनत्मक भ्रमण पर आये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट रुद्रपुर पहुंचे। उन्होंने आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा जिला कार्यालय बिगवाड़ा पर बैठक कर पार्टी कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। उन्होंने रुद्रपुर व किच्छा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले निकायों के मंडल अध्यक्ष व प्रभारी के साथ आगामी निकाय चुनाव को लेकर वार्ता की।


जानकारी अनुसार बंद कमरे में मंडल अनुसार मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारी से विस्तारपूर्वक आगामी चुनाव को लेकर वार्ता की। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रदेश में निकाय चुनाव बेहद नजदीक है और हम सभी को अभी से निकाय चुनाव कि तैयारियों में जुटना होगा उन्होंने ने कहा कि अगले एक सप्ताह के अंदर प्रत्येक वार्ड में स्तर पर संयोजक सह संयोजक व प्रभारी नियुक्त किया जाएं। जिससे वार्ड में सक्रिय व निकाय चुनाव हेतु इच्छुक कार्यकर्ताओं से समन्वय और प्रत्येक वार्ड में हर आरक्षण की स्थिति अनुसार दावेदारी पेनल मंडल अध्यक्ष द्वारा तैयार किया जा सके।
भट्ट ने कहा यह चुनाव मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के इम्तिहान का चुनाव है और हमें इस चुनाव में जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत व लगन के साथ लगना है और एक बार फिर से बूथों की टीम व पन्ना प्रमुखों को सक्रिय करना है। प्रदेश में निकाय चुनाव का बिगुल कभी भी बज सकता है जिसके लिए हमें पूर्ण रूप से तैयार रहना होगा। उन्होंने रुद्रपुर किच्छा विधानसभा के मंडल अध्यक्ष प्रभारी से अलग अलग वार्ता कर नगर निगम रुद्रपुर, किच्छा नगर पालिका, नगर पंचायत लालपुर व पंतनगर नगला को लेकर मंथन किया। निकाय चुनाव में हमें शत प्रतिशत परिणाम लाना है और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्य को जन-जनतक ले जाकर जनता के बीच जाना है। हालांकि स्थानीय मुद्दे भी हावी होते हैं। पार्षद व सभासद की व्यक्तिगत छवि के ऊपर भी बहुत कुछ निर्भर करता है। प्रत्याशी चयन करते हुए योग्य व जिताऊ कार्यकताओं को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि दावेदारी करना प्रत्येक कार्यकर्ता का अधिकार है प्रत्याशी निर्धारित होने के बाद हमें एकजुट होकर पूरी तन्मयता से जिसको कमल का फूल दिया जाएगा उसको जिताकर भेजना है।
वही भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि हम जिले कि सभी निकायों को भाजपा कि झोली में डालने का कार्य करेंगे और कार्यकर्ताओ की मेहनत व सरकार के कार्यों के दम पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए निकाय चुनाव में विजय हासिल करेंगे। कमल जिंदल ने जानकारी दी वार्ड स्तर पर पार्षद व के पैनल मंडल अध्यक्ष द्वारा तैयार किए जाएंगे वहीं चेयरमेन व मेयर पद पर पैनल की प्रक्रिया जिला स्तर पर कमेटी बनाकर की जाएगी।
बैठक में क्षेत्रीय शिव अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहां की हम प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को पूर्ण विश्वास दिलाते हैं कि मेयर सहित सभी पार्षद जिताकर भेजेंगे। और इसके लिए हमने वार्ड दर वार्ड अपना कार्य आरम्भ कर दिया है। साथ हीं हमारे मंडल अध्यक्ष हर वार्ड में हर प्रकार के आरक्षण की स्थिति में योग्य कार्यकर्ताओ के पैनल बनाने के लिए आने वाले समय में कार्य करना शुरू कर देंगे। विधायक ने कहा रुद्रपुर क्षेत्र भाजपा का गढ़ है ओर यहाँ से जिसको कमल का फूल दिया जायेगा उसको जिताकर हम भेजेंगे।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, श्रीपाल राणा, राजेश तिवारी, दर्जामंत्री उत्तम दत्ता, मंडल अध्यक्ष हरीश भट्ट, धीरेश गुप्ता, धर्म सिंह कोली, अनिल यादव, अक्षय अरोरा, मनमोहन सक्सेना, हरीश खानवानी, विवेक राय, वेद ठुकराल, शालनी बोरा, रश्मि रस्तोगी, मानस जायसवाल, राधेश शर्मा, मनोज मदान, मयंक कक्कड़, सोनू अनेजा, कैलाश राठौर, राजेश जग्गा, बलजीत सोनी, मुकेश रस्तोगी,गोपाल पटेल व अन्य लोग मौजूद रहे।


