नारी वंदन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी के रोड शो में उमड़ी भारी भीड़, जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को नारी वंदन कार्यक्रम में प्रतिभाग करने रुद्रपुर पहुंचे। सीएम धामी ने मुख्य बाजार से गांधी पार्क तक रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर से महिलाओं में सीएम पर पुष्प वर्षा की। सड़क के दोनों ओर भारी भीड़ उमड़ी थी। भीड़ पुष्कर धामी जिंदाबाद के नारे लगा रही थी।

सीएम धामी का पूर्वांचल, बंगाली, देशज, पंजाबी, पर्वतीय समाज की महिलाओं ने स्वागत किया। रोड शो के दौरान सीएम को देखने के लिए सड़क पर भाड़ी भीड़ उमड़ गई।

बता दें कि, सीएम धामी के रोड शो के दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, मंत्री गणेश जोशी, विधायक शिव अरोरा, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता भारत भूषण चुघ, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, मत्स्य पालक विकास अभिकरण के उपाध्यक्ष उत्तम दत्ता, अनिल चौहान, जिलाध्यक्ष जिंदल भी मौजूद रहे। रोड शो में पुलिस मुस्तैद रही। शहर के अंदर वाहनों का प्रवेश
रोक दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *