नामांकन के अंतिम दिन भाजपा के विकास, कांग्रेस के मोहन और निर्दलीय ठुकराल बंधुओं ने किया नामांकन

रुद्रपुर। मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी मोहन खेड़ा, पूर्व विधायक राजकुमार और उनके भाई संजय ठुकराल समेत कई निर्दलियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

गल्ला मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर के समीप सुबह से ही भाजपाई एकत्रित होने शुरू हो गए थे। पूरा पंडाल भाजपामय हो गया था। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक शिव अरोरा ने कहा कि भाजपा ने एक ऊर्जावान नौजवान को टिकट दिया है। विकास शर्मा की रिकॉर्ड मतों से जीत हम सबकी जिम्मेदारी है।

बाद में नैनीताल लोकसभा के सांसद अजय भट्ट, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, रुद्रपुर के लोकप्रिय विधायक शिव अरोरा, मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह कोहली, वरिष्ठ नेता सुरेश कोली आदि अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ नामांकन पत्र जमा किया।

रुद्रपुर भाजपा मेयर प्रत्याश विकास शर्मा का नामांकन पत्र जमा करने से पूर्व सर्वप्रथम रुद्रपुर गल्ला मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में एक विशाल सभा आयोजित कर समस्त 40 वार्डो से 40 पार्षद प्रत्याशी एवं उनके देवतुल्य कार्यकर्ता एकत्रित किए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के पश्चात नैनीताल लोकसभा के सांसद अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, जिला प्रभारी पुष्कर बालाजी जिला चुनाव अधिकारी दीपक मेहरा जी आदि ने संबोधित किया। कार्यकर्ताओं ने 40 पार्षद प्रत्याशियों के साथ रैली आयोजित कर रोड शो सफल किया। कार्यकर्ताओं ने मेयर व पार्षदों को जिताने का संकल्प लिया।

उधर, कांग्रेस प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने दमखम के साथ नामांकन पत्र दाखिल किये। नामांकन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, नारायण बिष्ट, सौरभ चिलाना, संदीप चीमा, ममता रानी, अनिल शर्मा, योगेश चौहान, परिमल राय, दिनेश पंत आदि मौजूद थे।

उधर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और उनके भाई संजय ठुकराल ने भी मेयर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि वह चुनाव में षडयन्त्रकारियों को बेनकाब करेंगे। उन्होंने अपने पालिकाध्यक्ष के कार्यकाल में किए गए विकास कार्य गिनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *