नवोदय बिजलीघर स्थित अधिशासी अभियंता के दफ्तर का ताला तोड़ा, अलमारी खंगाली, कैश न मिलने पर तोड़फोड़

रुद्रपुर। बीती रात चोरों ने नवोदय बिजलीघर में स्थित अधिशासी अभियंता के कार्यालय का ताला तोड़ लिया और दफ्तर में रखी अलमारी को तोड़कर खंगाला। अलमारी में कैश न मिलने पर चोरों ने तोड़फोड़ कर डाली। अधिशासी अभियंता गोविंद सिंह कार्की ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। सीसीटीवी में तीन चार चोर कैद हुए हैं, लेकिन रात का वक्त होने के कारण उनके चेहरे धुंधले नजर आ रहे हैं।

बीती रात तीन चार लोगों ने बिजलीघर के ऊपरी मंजिल पर स्थित अधिशासी अभियंता के कार्यालय का ताला तोड़कर दफ्तर की अलमारी को तोड़कर खंगाला। माना जा रहा है कि चोरों को यह उम्मीद थी कि मार्च के महीने में अलमारी में नकदी होगी। अलमारी में नकदी नहीं मिलने पर चोरों ने तोड़फोड़ की। अधिशासी अभियंता कार्की ने बताया कि चोरों ने ट्रांसफर में भी तोड़फोड़ की। सीसीटीवी में तीन चार लोग कैद हुए हैं। उन्होंने बताया कि दफ्तर से चोरी कुछ नहीं हुआ है।

सुबह दफ्तर खुलने पर घटना का पता लगा तो पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। डॉग स्क्वायड भी बुलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *