







रुद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के सतर्कता से ड्यूटी करने के परिणामस्वरूप आज एक हादसा टल गया। रुद्रपुर पुलिस ने 02 अवैध तमंचे, 02 तलवारें और एक फरसे के साथ 01 युवक को दबोच लिया।


आज गुरूपर्व पर कीर्तन ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मचारी चौकी बाजार के प्रांगण में मौजूद थे कि समय लगभग 1100 बजे काशीपुर बाईपास रोड पर एक कार चालक व एक मोटर साईकिल सवार के बीच वाहन के टकराने को लेकर आपस में विवाद होने का शोर शराबा हुआ। जिसे सुनकर बाजार चौकी इन्चार्ज उप निरीक्षक जितेन्द्र सिह व आदर्श कालोनी चौकी इन्चार्ज होशियार सिह व नगर कीर्तन ड्यूटी हेतु थाना ट्रांजिट कैम्प से आये उप निरीक्षक गणेश पाण्डेय व कांस्टेबल भवानी राम तुरन्त मौके पर पहुचे तो सड़क पर कार संख्या- UK-06-BD-0782 का चालक अपने हाथ में अपने एक तमंचा लिये हुये दिखाई दिया व मोटर साईकिल सवार पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गये । पुलिस कर्मियो के द्वारा एकदम तत्परता से निडरता दिखाते हुये मौके पर ही कार चालक को 315 बोर के लोडेड तमंचे सहित दबोच लिया । कार चालक ने अपना नाम गुरप्रीत सिंह ऊर्फ गोपी पुत्र सेवा सिंह निवासी- डिबडिबा थाना विलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश बताया। इसकी कार की तलाशी लेने पर कार से एक और नाजायज लोडेड तमंचा 315 बोर व दो धारदार नाजायज तलवारे व एक धारदार नाजायज फरसा बरामद हुआ ।
उक्त कार चालक ने पूछने पर उसने बताया कि कल रात डिबडिबा बिलासपुर स्थित मेरे घर पर कुछ लोगों ने फायरिंग की थी आज मै रुद्रपुर में आया तो हैलमट पहने एक अज्ञात मोटर साईकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने मेरी कार पर टक्कर मारी तो मुझे लगा की यह वही व्यक्ति हैं जिसने मेरे घर पर कल फायर किया था और आज मुझे जान से मारने के लिये आया है । तो मैने अपनी जान को बचाने के लिये अपने पास रखे 315 बोर के तमंचे को निकालकर कार से उतरा तो मोटर साईकिल सवार तमंचा देखकर भाग गया ।
यदि रुद्रपुर पुलिस के द्वारा उक्त अभियुक्त को तत्परता दिखाते हुये निडरता से नही पकडा जाता तो कोई संगीन अपराध घटित हो सकता था । पुलिस टीम की इस बहादुरी भरे कार्य की स्थानीय नगर कीर्तन में सम्मलित लोगो, स्थानीय लोगो व सोशल मीडिया के द्वारा प्रशंसा की जा रही है ।


