







रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा वोटर चेतना महा अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है जिसमें प्रत्येक विधानसभा के अंदर 10000 ने वोटों को जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है आज रुद्रपुर विधानसभा के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में काशीपुर जिले के प्रभारी सुरेश भट्ट उपस्थित थे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि अपने बूथ पर जितने भी नए वोट बनने हैं उनको बनाने का कार्य करें और जो बोकस वोट हैं उन्हें हटाने का काम करें।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री एवं वोटर चेतना महाअभियान के नैनीताल लोकसभा और चंपावत जिले के संयोजक विकास शर्मा ने कहा कि 22, 23 व 24 अगस्त को पूरे प्रदेश के अंदर विधानसभा वार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बैठक करके बूथ अध्यक्ष और बीएलओ टू के साथ नया वोट बनाने की रणनीति तय करेंगे और उसके बाद 25 और 26 अगस्त को पूरे प्रदेश में यह अभियान जोर शोर पर चलाया जाएगा। इस अभियान में हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं प्रदेश के समस्त पदाधिकारी सांसद विधायक मंत्री जिले के पदाधिकारी मंडल के पदाधिकारी सभी लोग इस अभियान में भाग लेंगे और अधिक से अधिक नए मतदाताओं को बनाने का काम करेंगे। बोगस वोटों को हटाने का काम भी हमारे कार्यकर्ता करेंगे। उन्होंने सभी मतदाताओं को अपील की गई वह अपने मत की चिंता अवश्य करें ताकि लोकतंत्र और मजबूत हो सके।
विकास शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए और हमारे चुनाव आयोग की सपोर्ट के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरा अभियान चलाकर प्रत्येक विधानसभा में लगभग 10000 नए मत बनाने का कार्य करेगी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कमल जिंदल जी ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा संयोजक डॉक्टर कुंदन राठौर ने किया। कार्यक्रम में दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष धर्म सिंह कोहली ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष हरीश भट्ट, जिला महामंत्री अमित नारंग, मेयर रामपाल सिंह, अशोक विश्वास, देव मेनन अर्पित, राकेश सिंह, भारत भूषण चुघ, रश्मि रस्तोगी, स्वाति तिवारी, शालिनी बोरा, गोविंद शर्मा, सुनील ठुकराल, राजेश जग्गा, प्रेम सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


