नई उम्र की लड़कियों को बर्बाद करने का अड्डा बना दिया होटल, रेप के साथ ही बनाई जाती थी अश्लील वीडियो, होटल मालिक सहित पांच गिरफ्तार

रुद्रपुर। मूल रूप से दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने मोटी कमाई के लालच में होटल खोलकर नई उम्र की लड़कियों को बर्बाद करने का अड्डा बना दिया, जहां होटल में बगैर पंजीकरण के स्कूली छात्र -छात्राओं को प्रति घंटे के हिसाब से कमरा दिया जाता। कमरे के अंदर नाबालिग बच्चियों से न सिर्फ रेप होता, बल्कि अश्लील वीडियो भी बनाई जाती। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा होटल में बिना इंट्री के नाबालिकों को रखकर उनके साथ दुष्कर्म करने पर होटल मालिक और संचालक सहित पांच व्यक्तियों को किया गिरफ्तार है व तीन नाबालिकों को रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक अपराध तथा पुलिस उपाधीक्षक नगर रुद्रपुर ऑपरेशन के निर्देशन में लगातार कार्यवाही की जा रही है । दिनांक 13.जुलाई को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी निरीक्षक बसन्ती आर्य को सूचना मिली की थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में होटल एएसडीआर में काफी समय से अनैतिक धंधा चल रहा है जहां आए दिन नाबालिक स्कूली बच्चियों को लाया जाता है। जिस कारण यहां का माहौल काफी गंदा हो रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए बसन्ती आर्य द्वारा अनुषा बडोला पुलिस उपाधीक्षक नगर / ऑपरेशन रुद्रपुर को अवगत कराया गया। पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व मे एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम व चौकी आवास विकास पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से उक्त होटल में छापेमारी की गई तो छापेमारी के दौरान होटल के तीन कमरों से तीन युवक नाबालिक युवतियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

कस्टूमर एंट्री रजिस्टर चेक करने पर रजिस्टर में किसी की भी इन्ट्री नहीं पायी गई। बिना आईडी प्रूफ लिए बिना एंट्री के नाबालिगों को होटल में रखा जाना पाया गया । एक लड़की स्कूल की ड्रेस में पाई गई। पूछताछ पर नाबालिग बालिकाओं द्वारा बताया गया कि उन्हें युवकों द्वारा बहला-फुसलाकर पैसे देने का लालच देकर होटल में लाया गया और उनके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया और अश्लील फोटो, वीडियो बनाई गई। होटल संचालक और होटल मालिक से होटल के दस्तावेज दिखाने को कहने पर कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सके और ना ही पकड़े गए युवक युवतियों की कोई आईडी प्रूफ दिखा सके। होटल संचालक/मालिक द्वारा बिना आईडी प्रूफ लिए व बिना एंट्री किए होटल में कमरा देने और नाबालिग युवतियों के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने के जुर्म में होटल संचालक और होटल मालिक सहित 05 व्यक्तियों को मौके पर गिरफ्तार कर नाबालिकों को परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिस संबंध में चौकी आवास विकास में अंतर्गत धारा 370 ,376, ,120 बी आईपीसी व 3,4,5,6,7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम तथा 3/4 ,21 पोक्सो अधिनियम व 67 आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में होटल मालिक आरेन्द्र पुत्र सुरेश कुमार सिंह निवासी -158मुखर्जी नगर, थाना मुखर्जी नगर नई दिल्ली हाल निवासी एएसडीआर होटल रविन्द्रनगर थाना ट्रांजिट कैम्प उम्र – 40 वर्ष, होटल संचालक जगदीश उर्फ जग्गू प्रसाद पुत्र भीमराम बलमा नि0 ग्राम जलना लमगडा जिला अल्मोडा उम्र – 35 वर्ष हाल नि0-एएसडीआर होटल रविन्द्रनगर,
उत्तम सरकार पुत्र संजय सरकार नि0- शिवनगर खेडा थाना ट्रांजिट कैम्प उम्र – 20 वर्ष, विपिन मौर्य पुत्र भगवत दयाल निवासी ग्राम कडई चौराहा थाना बण्डा जिला शहजहांपुर, हाल निवासी- कृष्णा कालौनी ट्रांजिट कैम्पउम्र – 23 वर्ष व इस्लाम मियां उर्फ राजा पुत्र छोटे शाह नि0- प्रीत नगर मलसी बगवाड़ा उम्र –19वर्ष शामिल हैं। होटल से एक अदद कस्टमर एंट्री रजिस्टर, 05 अदद मोबाइल फोन, नगद 5600 रुपये व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *