धूमधाम से मनी नेताजी सुभाष बोस की जयंती

रुद्रपुर। देश की आजादी में अहम योगदान देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127 वीं जयंती मनाई गई। तमाम लोगों ने ट्रांजिट कैंप के नेताजी सुभाष पार्क पहुंचकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी बोस आजादी के महानायक रहे और उनके नेतृत्व में आजाद हिंद फौज का निर्माण किया। जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपना अहम योगदान निभाया। उन्होंने कहा नेताजी बोस का व्यक्तित्व और कृतित्व बेहद विशाल और विराट था ।उन्होंने आजादी के दौरान किसी भी प्रकार से अपने मूल्यों से समझौता नहीं किया और आजादी का बिगुल बजाते रहे । श्री चुघ ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को आजादी के महानायक नेताजी बोस के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और राष्ट्रीयता में अपना सर्वस्व योगदान देना चाहिए ।इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी नेताजी बोस की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर दिलीप अधिकारी ,तरुण दत्ता ,अर्जुन विश्वास, तपन विश्वास, राज कोली मोनू निषाद , रॉबिन विश्वास, दिनेश तोमर ,शुभम दास, हरिदास ,रत्न भंडार ,मनोज राय ,तर्पण विश्वास , आशीष दर्शन कोली विपिन कोली तमाम लोग मौजूद थे।

उधर, बसंतीपुर में आज विधायक शिव अरोरा ने आजाद हिंद फौज के नायक आजादी के आंदोलन के समय देश मे अग्रणी भूमिका निभाने वाले करोड़ों भारतीयों में देश की आजादी की अलख जगाने वाले नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर सुभाष पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद किया। विधायक शिव अरोरा बोले नेता जी सुभाष चंद्र बोस वो नारा तुम मुझे खून दो में तुमको आजादी दूँगा यह नारा युवाओं में आजादी के आंदोलन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने जैसा था। आज पूरा देश नेताजी को याद करते हुए उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मना रहा है। विधायक बोले उनकी प्रेरणा से आज हम समाज हित जनता के हित में सदैव तत्पर रहते हैं। आजादी के आंदोलन में नेता जी का बलिदान कभी भुलाया नही जा सकता। इस दौरान भाजपा नेता सुरेश परिहार, जिला महामंत्री अमित नारंग, जगदीश विश्वास, आयुष चिलाना, नरेश तपाली, प्रदीप मण्डल, उत्तम मण्डल,गोकुल मण्डल, इंद्रपाल, राजेंद्र गुप्ता, अमित शाना व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *