







रुद्रपुर। देश की आज़ादी के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा पुलिस लाईन प्रांगण में वृक्षारोपण कर तिरंगा झंडा फहराया गया। इसके बाद सभी पुलिस कर्मियों को देश की आजादी व राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई व स्वतंत्रता दिवस पर अपना सम्बोधन किया। उधर जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार ने जिला पंचायत में ध्वजारोहण किया। अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह ने कर्मचारियों को देश की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई।



मुख्य अतिथि जोशी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके परिजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया एवं उधम सिंह नगर पुलिस के अधिकारियों,कर्मचारियों को विशिष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र व सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मानित कियाl
इस अवसर पर जिलाधिकारी उदयराज सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा मंजुनाथ टीसी द्वारा प्रभारी मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर जनपद उधम सिंह नगर के स्वतंत्रता संग्राम सैनानी, विधायक शिव अरोरा, मेयररामपाल सिंह, जनपद के सभी गणमान्य नागरिक व अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थेl
उधर जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार ने जिला पंचायत में ध्वजारोहण किया। अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह ने कर्मचारियों को देश की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई एवं सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।
महानगर कांग्रेस ने भगत सिंह चौक पर मनाया स्वतंत्रता दिवस
रूद्रपुर महानगर कांग्रेस कमेटी ने भगत सिंह चौक पर आजादी का पर्व धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डा- अजय सिंह ने ध्वजारोहण किया।
मुख्य अतिथि अजय सिंह ने सर्वप्रथम शहीदे आजम भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात ध्वजारोहण किया। इस दौरान देश भक्ति नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर हिंदू मुस्लिम सिख इसाई आपस में सब भाई भाई को दर्शाती झांकी भी प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम में सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों को भी नमन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा- अजय सिंह ने कहा कि यह आजादी हजारों कुर्बानियों की बदौलत मिली है। महान स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए जो बलिदान दिया है उसका ऋण हम कभी नहीं चुका सकते। हमारे पूर्वजों ने हमें समृद्व भारत दिया है। आजादी को संजोये रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। सभी अपने दायित्वों व कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से साथ करें तभी देश में खुशहाली हा सकती है। उन्होंने कहा कि जिस विकसित और समृद्ध भारत का सपना शहीदों ने देखा तो वह पूरा होना अभी बाकी है। आज राजनैतिक स्वार्थ के चलते देश की एकता और अखण्डता खतरे में पड़ती जा रही है। सभी को राजनीति से परे हटकर राष्ट्र हित की सोच रखनी होगी।

महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए देश की युवा पीढ़ी को अनुशासित रहते हुए देश के चहुमुॅऽी विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना होगी। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन मौके पर सभी को शपथ लेनी चाहिए कि भ्रष्टाचार, जातिवाद, सम्प्रदायवाद से ऊपर उठकर पादर्शिता से अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करें। प्रत्येक व्यत्तिफ़ अपने क्षेत्र में कुशलता से कार्य करेगा तो वह कार्य स्वयं ही देश के विकास में जुड़ जायेगा। आज समग्र विकास के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करनेकी जरूरत है। समारोह को अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचे सभी वरिष्ठ जनों को बैच लगाकर और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमरनाथ जैन मान सिंह ग्रोवर, सुनील आर्य उमा सरकार, ममता रानी, सतीश कुमार, हरीश पनेरू, सौरभ चिलाना, गोपाल भसीन, कमर खान, जमील खान, अर्जुन विश्वास, प्रकाश शर्मा, बाबू खान, भूपेन्द्र कुमार, फरीद मंसूरी, दीप्ती गर्ग, ज्योति टम्टा,बेबी सिकदर, कुवर पाल कोली, वीरेन्द्र कोली, पप्पू कोली, राजू कोली, शंकर कोली, आसिम पाशा, खगोपति विश्वास, अशोक मंडल, सुरेश यादव, ओमप्रकाश, पुष्कर जैन, मोहन खेड़ा, मान सिंह, शिवपद सरकार, ओंकार सिंह ढिल्लो, विजय शंकर शुक्ला, राम सिंह, राजकुमार, श्यामल मंडल, नव कुमार साना, सुभाष राव, सुनील जंडवानी, चन्द्रशेखर, राम स्वरूप भारती, अनिल साहनी, संजय गुप्ता, भूपेश सोनी,बाबु विश्वकर्मा, विकास विश्वास, नवीन पंत, नंद किशोर गंगवार, राम प्रसाद आदि सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।


