दो किलो गोश्त के रुपयों के हुई वृद्ध की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, चारों अभियुक्त गिरफ्तार

रुद्रपुर। पुलभट्टा थाना क्षेत्र में दो किलो गोश्त के रुपयों को लेकर हुए विवाद में वृद्ध की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या में शामिल 04 आरोपी गिरफ्तार किए गए। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद हुई है।

सिरौलीकला में रहने वाले रफीक कुरैशी व लईक में गोश्त के पैसो को लेकर विवाद हुआ तथा देखते ही देखते उक्त विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया तथा दोनो पक्ष आमने सामने हो गये। लईक पक्ष की ओर से उसका बेटा फुरकान व साथी अनस और असलम ने मिलकर धारदार कुल्हाडी से रफीक पर हमला किया जिसमें रफीक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने बताया कि जांचोपरान्त पता चला कि लईक जानवरो को काटने व उनका गोस्त बेचने का काम करता है। रफीक कुरैशी ने लईक के दामाद असलम से दो किलो गोश्त लिया था जिसके दो सौ रुपये नही दिये थे । इन्ही दो सौ रुपये को लेकर रफीक कुरैशी और लईक के परिवार में झगडा हो गया । गत दिवस समय 03.30PM के आस पास लईक गोश्त बेचकर आया तो दोनो पक्ष फिर आमने सामने आ गये तथा लईक ने अपने लडके फुरकान व दामाद असलम तथा रिश्तेदार अनस के साथ मिलकर रफीक पर कुल्हाडी से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें रफीक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा मुखबिर के माध्यम से घटना में शामिल चारो अभियुक्तों को 12 घण्टे के अन्दर ही गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त की निशाहदेही से घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी को भी बरामद किया गया है। अभि0गण को न्यायालय पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *