







देहरादून। आज की बड़ी खबर राजधानी देहरादून से है, जहां राजपुर रोड पर दिनदहाड़े बदमाशों ने रिलायंस ज्वैलर्स के लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना सुबह साढ़े 10 बजे की है।


जानकारी के अनुसार सुबह यहां हथियारमंद बदमाशों ने रिलायंस ज्वैलर्स की दुकान में धावा बोल दिया। बदमाशों ने यहां सभी को बंधक बनाकर इस लूट की घटना को अंजाम दिया। जेवरात न देने पर बदमाशों ने सुरक्षाकर्मी की पिटाई भी की। माना जा रहा है कि इन बदमाशों ने करोड़ों रुपयों के जेवरात लूटे हैं। दीपावली और धनतेरस की वजह से पूरी दुकान सजी हुई थी। दीपावली से तीन दिन पहले इतनी बड़ी घटना हो जाने से सनसनी फैलगई।
दरअसल राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम था, इसी कार्यक्रम में सभी पुलिस अफसर व्यस्त थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्टाफ से पूछताछ की। एसएसपी अजय सिंह ने पत्रकारों को बताया कि घटना को चैलेंज के रूप में पुलिस ने स्वीकार किया है। उन्होंने साफ कहा कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।


