देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति पद की एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने चुनाव जीत लिया है। वो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। संसद भवन में चल रहे काउटिंग के तीसरे राउंड में भी उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हरा दिया। हालांकि अभी एक राउंड की काउटिंग बाकी है, लेकिन वो महज औपचारिकता ही है। क्योंकि द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति बनने के लिए जरूरी 50 फीसदी वोट पा लिए हैं।

काउंटिंग के तीनों राउंड में कुल वोट 3219 थे। इनकी वैल्यू 8,38,839 थी। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 2161 वोट (वैल्यू 5,77,777) मिले। वहीं विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 1058 वोट (वैल्यू 2,61,062) मिले। तीसरे राउंड में कुल वोट 1,333 थे। जिनकी वैल्यू 1,65,664 थी। इसमें से मुर्मू को 812 वोट मिले। जबकि यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले।

इससे पहले दूसरे राउंड में अभी तक कुल 1138 वोटों की गिनती हुई है जिनका मूल्य 1,49,575 है। इस राउंड में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिली हैं जिनका मूल्य 1,05,299 हैं और यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को 329 वोट मिली जिनका मूल्य 44,276 है।

मतगणना के बारे में राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी ने बताया कि दूसरे दौर के बाद जहां पहले 10 राज्यों के मतपत्रों की गणना की गई उसमें कुल वैध मत 1138 हैं जिनकी कुल वैल्यू 1,49,575 है। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 1,05,299 और यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 44,276 है।

पहले राउंड में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को 540 सांसदों वोट मिले, जिसका मूल्य 3,78,000 है। जबकि विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 208 सांसदों का वोट मिला, जिसका मूल्य 1,45,600 है। बता दें कि सांसदों के कुल 748 वोट पड़े, जिनका मूल्य 5,23,600 है।

ओडिशा में द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न का माहौल-

अभी तक की काउटिंग के अनुसार द्रौपदी मुर्मू आसानी से राष्ट्रपति बनती नजर आ रही हैं। ऐसे में द्रौपदी मुर्मू देश की पहली अदिवासी महिला राष्ट्रपति बनेंगी। उनकी संभावित जीत को देखते हुए ओडिशा में द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

दूसरी ओर बीजेपी ने जोरदार जश्न की तैयारी की है। काउंटिंग खत्म होने के बाद दिल्ली के पंत मार्ग से राजपथ तक रोड शो किया जा सकता है। इस रोड शो को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता लीड कर सकते हैं, जिसमें पार्टी के कई सांसद, विधायक और पदाधिकारी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *