तीन करोड़ से अधिक की स्मैक बरामद, दंपति समेत तीन गिरफ्तार

रुद्रपुर। पुलिस ने तीन करोड़ रुपए से अधिक कीमत की स्मैक के साथ तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देश पर पुलिस ने थाना पुलभट्टा क्षेत्र से 01 किलो 58 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत लगभग तीन करोड़ रुपए से भी अधिक है।

मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने एवं नशा तस्करी की रोकथाम के लिये ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

थानाध्यक्ष थाना पुलभट्टा के नेतृत्व में गठित टीम ने बीती सांय में दौराने सघन वाहन चैकिग में शंकर फार्म कट के पास से एक कार बैगनार रजि0 न0 UP 14 CF 9528 को पकड़ा तथा कार मे सवार लोगों को संदिग्ध पाते हुए कडी पूछताछ की। तलाशी लेने पर तीनों व्यक्तियों से कुल o1 किलो 58 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा यह स्मैक फतेहगंज पश्चिमी निवासी रिफाकत पुत्र शखावत नि0 फतेहगंज पश्चिमी बरेली से लाकर आज सितारगंज में देने जाना बताया गया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त खुर्शीद व आसमा पति पत्नी है जोकि पूर्व में भी एनडीपीएस में कई बार जेल जा चुके हैं तथा जिस रिफाकत से यह स्मैक आई है वह रिफाकत भी कई बार जेल जा चुका है। रिफाकत की पत्नी रेशमा पूर्व में कई बार जेल जा चुकी है जिसका वर्तमान देहान्त होने की खबर संज्ञान में आयी है। अभियुक्तो से पूछताछ में यह बात भी प्रकाश में आयी है कि रिफाकत का अधिकतर बड़ी खेप में स्मैक देने का कारोबार ठाकुरद्वारा में है जहा से स्मैक छोटे-छोटे रूप में अन्यत्र सप्लाई की जाती है। पूछताछ में कुछ नामों का खुलासा हुआ है जिनके सम्बन्ध में अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। बरामद स्मैक की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 03 करोड़ से अधिक है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों में सानू पुत्र रहीश अहमद निवासी मोहल्ला अंसारी वार्ड नम्बर 08 रामकटोरी के पास फतेहगंज पश्चिमी थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली, खुर्शीद पुत्र अली हसन निवासी अलीखाँ मोहल्ला हजरतनगर थाना काशीपुर, आसमा पत्नी खुर्शीद निवासी अलीखाँ मोहल्ला हजरतनगर थाना काशीपुर बताए गए हैं। रिफाकत पुत्र शखावत नि0 फतेहगंज पश्चिमी बरेली की तलाश की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम:में थानाध्यक्ष रविन्द्र सिह विष्ट , उ0नि0 पंकज कुमार, उ0नि0 धीरज वर्मा , उ0नि0 रिनी चौहान , हे0का0 धरमवीर सिह, का0 महेन्द्र सिह बिष्ट , का0दीपक विष्ट,का0 चारू पन्त, म0का0 ममता शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *