







रुद्रपुर। नर्स तस्लीम जहां हत्याकांड के खुलासे पर उठे सवाल के बाद गठित एसआईटी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी के आदेशानुसार घटनास्थल का पुन: निरीक्षण करके बारीकी से तलाश अभियान शुरू कराया है।


बुधवार सुबह अधीक्षक नगर तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के नेतृत्व में तस्लीम जहां के हत्याकांड में गठित एसआईटी द्वारा घटना के संबंध में गहन विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है। घटना के विभिन्न पहलुओं पर ठोस तकनीकि तथा भौतिक साक्ष्य संकलित किए गए।
एसआईटी द्वारा फॉरेन्सिक फील्ड युनिट, बी०डी०एस० तथा डॉग स्क्वायड के द्वारा पुनः घटना स्थल की गहनता से काम्बिंग व *Wide Search Operation तथा Metal Detector Search* कर साक्ष्य संकलन किए गए।


