डोईवाला शुगर मिल के अधिशासी निदेशक दुबई में माइलस्टोन ग्लोबल अवार्ड से नवाजे जाएंगे

देहरादून। डोईवाला शुगर मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह अपनी कुशल कार्यशैली से मिल को नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए 14 सितंबर को दुबई माइलस्टोन ग्लोबल अवार्ड से नवाजे जाएंगे। यह सम्मान उन्हें कुशल प्रबंधन, जनहित के कार्य व अन्य उपलब्धियों के लिए दिया जा रहा है।

चीनी मिल मजदूर संघ अध्यक्ष गोपाल शर्मा, श्रमिक संघ के अध्यक्ष राम मिलन और विजय शर्मा ने शुगर मिल को इतना बड़ा सम्मान मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा यह सम्मान शुगर मिल के लिए बड़ी उपलब्धि है। कहा कि शुगर मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने दो वर्ष के कड़े परिश्रम का प्रतिफल है। डोईवाला की शुगर पूरे देश में सर्वाधिक उच्च गुणवत्ता की पाई गई।

अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने डोईवाला शुगर मिल को यह पुरस्कार मिलने की सूचना पर हर्ष जताते हुए कहा यह पुरस्कार क्षेत्र के किसानों और कर्मचारियों के सहयोग के कारण संभव हो पाया है। यह पुरस्कार उन्हें और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *