







रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के द्वारा भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा को समर्थन देने के बाद भाजपा की अंदरूनी राजनीति में बवाल मच गया। जिसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने एक पत्र जारी करके ठुकराल के भाजपा के कार्यक्रमों शामिल होने पर रोक लगा दी है।


पत्र में जिंदल ने कहा कि ठुकराल की अभी भाजपा में ज्वाइनिंग नहीं हुई है। ठुकराल ने प्रदेश नेतृत्व के सामने बिना शर्त समर्थन देने का प्रस्ताव रखा था, जिसे प्रदेश नेतृत्व ने स्वीकार किया है, लेकिन ठुकराल को अभी भाजपा के कार्यक्रमों शामिल होने की अनुमति नहीं है।


