ठुकराल के बिना अधूरा है भाजपा परिवार

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के समर्थक पोस्टर लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में पहुंचे। पोस्टर पर पीएम मोदी के साथ ठुकराल का फोटो था और स्लोगन लिखा था कि ठुकराल के बिना आपका परिवार अधूरा है।

गौरतलब है कि दो बार के विधायक राजकुमार ठुकराल का जब टिकट कटा तो उन्होंने भाजपा से विद्रोह कर के निर्दलीय चुनाव लड़ा। अब वे भाजपा में शामिल होने के लिए छटपटा रहे हैं। उनके भाजपा में शामिल होने का एक गुट जबरदस्त विरोध कर रहा है, जिस कारण उनकी घर वापसी नहीं हो पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *