







रुद्रपुर। शहर की राजनीति में बड़ी उलटफेर हो सकती है। तीन साल से राजनीतिक वनवास काट रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल कुछ शर्तों के साथ अपनी घर वापसी कर सकते हैं। हालांकि यदि ऐसा हुआ तो मेयर की सीट भले ही जीत लें,लेकिन पार्टी में गुटबाजी बढ़ेगी।


सूत्रों की माने तो ठुकराल की मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ बैठक हुई है, जिसमें भाजपा में उनकी वापसी पर चर्चा हुई है। कुछ शर्ते ठुकराल ने रखी हैं, ताकि उनका कद बढ़ सके। भाजपा ने उन्हें कुछ आश्वासन दिए हैं, लेकिन पहले उन्हें बीजेपी का काम करके विकास शर्मा को जिताना होगा।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अभी कुछ ऐलान नहीं किया है। यदि ठुकराल बंधु अपना नाम वापस लेते हैं तो वार्ता सफल मानी जाएगी। फिलहाल चर्चाओं का बाजार गर्म है। ऐसे मौके ठुकराल की राह रोकने के लिए एक और आडियो वायरल हो गई है। साथ ही ठुकराल को भ्रम में रखने के लिए अन्य कुचक्र भी रचे जा रहे हैं। अब ठुकराल का अंतिम फैसले से चीजें स्पष्ट होंगी।


