







रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप के फुटबाल मैदान से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। भव्य तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता सुशील गाबा भी अपने साथियों के साथ यात्रा में शामिल हुए।


ट्रांजिट कैंप के फुटबाल मैदान से तिरंगा यात्रा केंद्रीय रक्षा पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा और मेयर रामपाल सिंह व भाजपा नेता सुशील गाबा की मौजूदगी में शुरू हुई। कार्यक्रम संयोजक धीरेश गुप्ता रहे। तिरंगा यात्रा फुटबॉल मैदान ट्रांजिट कैम्प से प्रारंभ होते हुए झील के पास से डीडी चौक होते हुए अग्रसेन चौक मुख्य बाजार बाटा चौक से गांधी पार्क में समाप्त हुई। जिसमें देशभक्ति पर आधारित स्कूली बच्चों की झांकियां राष्ट्रीय संस्कृति पर आधारित प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा में मुख्य आकर्षक भारत माता की झांकी और 51 फिट लंबा तिरंगा रहा।
अपने बेबाक बयान के लिए मशहूर यह युवा नेता सुशील गाबा इस दौरान बिल्कुल अलग लुक में दिखे। धोती कुर्ता पहने हुए सुशील पूरे रास्ते पैदल पैदल चले। सुशील ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। पिछले साल की तरह इस बार भी हर घर तिरंगा लहराएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से हर घर तिरंगा हर दिल तिरंगा अभियान में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि इस आजादी के लिए लाखों देशभक्तों ने कुर्बानियां दी हैं। तभी आज हम आजाद देश में सांसे ले रहें हैं। देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र होगा। श्री गाबा ने युवाओं और महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि 15 अगस्त अर्थात स्वतंत्रता दिवस आने वाला है, उस दिन हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा होना चाहिए।
इस दौरान धीरेश गुप्ता, सुशील गाबा, सुनील यादव, बिट्टू चौहान, मयंक कक्कड़, श्वेता मिश्रा, नूप दत्ता, मुकेश रस्तोगी, मदन दिवाकर, विधान पांडेय, धर्मेंद्र गंगवार, राजेश जग्गा, गिरीश राठौर, आनंद, सचिन पाठक, राजीव गुप्ता,भूपराम लोधी, महि सकलानी, राकेश लोधी, कैलाश राठौर, संजय आर्य, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


