







रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय शातिर वाहन चोरों को गिरफतार किया है। उनके कब्जे से विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई 16 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।


बीती 27 अक्टूबर को परिमल देव शर्मा निवासी थाना ट्रांजिट कैम्प ना तहरीरी सूचना दी दिनांक 18 अक्टूबर को उसकी मोटर साइकिल स्प्लेण्डर प्लस पंजीकरण संख्या UK06AD4294 को अज्ञात चोर द्वारा उसके घर 39 जी ब्लाक, वार्ड नं 03 के बाहर से चुरा ली। जिस पर
धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक प्रदीप पंत के सुपुर्द की गई। दिनांक 28 अक्टूबर को मनोज कुमार दास पुत्र भूपाल चन्द दास निवासी सी-24 ट्रांजिट कैम्प, वार्ड नं 03, थाना ट्रांजिट कैम्प, जिला उधम सिंह नगर की तहरीरी सूचना बावत दिनांक 06 सितंबर को उसकी मोटर साइकिल स्प्लेण्डर पंजीकरण संख्या UK06AN8280 को अज्ञात चोर द्वारा उसके घर सी ब्लाक, वार्ड नं 03 के बाहर से चोरी कर ली गई। जिस पर मुकदमा धारा 379 के तहत पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक ललित चौधरी के सुपुर्द की गई ।
मोटरसाइकिल चोरी की घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक थाना ट्रांजिट कैम्प के नेतृत्व में आज दिनांक 28 अक्टूबर को थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस के द्वारा मुकेश पुत्र तोले राम निवासी पौटा कलाँ, जिरनियाँ लालौरी खेडा थाना बरखेडा जिला पीलीभीत, धर्मपाल पुत्र निरंजन लाल निवासी ग्राम बरादूनवा अंटागौटिया थाना अमरिया जिला पीलीभीत, अरूण पुत्र लालमन कश्यप निवासी मकान नं 227, वार्ड नं 04 बीएसएनएल टावर के पास थाना माधोटांडा जिला पीलीभीत के कब्जे से उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश राज्य में विभिन्न स्थानों से चुराई गई कुल 16 मोटर साइकिलें बरामद कर गिरफ्तार किया गया । धर्मपाल उपरोक्त उक्त गैंग का लीडर है जिसके विरूद्ध विभिन्न थानों में लगभग आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं । जिसको पूर्व मे सुनगढी थाना क्षेत्रांतर्गत पुलिस टीम पर फायर करने के दौरान भी गिरफ्तार किया गया था।


