







रुद्रपुर । महानगर के टुक-टुक चालक शनिवार को मोदी मैदान में एकत्रित हुए और उन्हाेंने यातायात पुलिस पर उत्पीड़ऩ का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेवाजी कर प्रदर्शन किया। इसकी सूचना मिलते ही विधायक शिव अरोरा भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मोदी मैदान पहुंच गए।


विधायक ने टुक-टुक चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकारियों से वार्ता कर टुक-टुक का परमिट व नो-एंट्री के लिए अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। कुछ चुनिंदा टुक-टुक चालक उनके साथ वार्ता में शामिल रहेंगे। टुक-टुक चालकों का आरोप है कि एआरटीओ द्वारा चालान कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने विधायक से मांग करते हुये कहा कि विभाग द्वारा रोड टैक्स को माफ कराया जाए। साथ ही नो एंट्री के समय पर भी टुक-टुक की आवाजाही को मुक्त रखा जाए। इसके साथ ही अन्य समस्याओं से भी टुक-टुक चालकों ने विधायक शिव अरोरा को अवगत कराया। वहीं शिव अरोरा ने कहा कि किसी भी टुक-टुक चालक का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वह संबंधित विभागों के अफसरों से बात करेंगे।


