टीवीएस शोरूम में भीषण आग, नई बाइकें जलकर राख

रुद्रपुर। काशीपुर मार्ग पर आज प्रातः अज्ञात कारण से बाईक शोरूम के एक गोदाम में आग लग गई। जिससे दर्जनों बाईक सहित भारी संख्या में स्पेयर पार्ट्स, एसेसरीज व अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शोरूम स्वामी ने अग्निकांड की इस घटना में एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होना बताया है।
बताया जाता है कि आज प्रातः काशीपुर मार्ग पर लोगों ने दशमेश टीवीएस के शोरूम के पीछे गोदाम से धुआं निकलते देखा। घटना की जानकारी तत्काल प्रतिष्ठान स्वामी गदरपुर वार्ड ।। निवासी
गुरप्रीत सिंह पुत्र स्व. गोपाल सिंह को दी गई। जानकारी मिलते ही वह परिजनों के साथ तुरंत मौके पर आ गये। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी भी पहुंचे। गोदाम का शटर न खुलते देख दमकलकर्मियों ने गोदाम की
दीवार को तोड़ा तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था और गोदाम में रखी नई बाइक धू कर जल रही थीं। दमकल कर्मियों ने किसी तरह गोदाम के अन्दर प्रवेश किया और आग बुझाने का काम शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू किया जा सका। शोरूम स्वामी गदरपुर वार्ड ।। निवासी गुरप्रीत सिंह का कहना है कि त्यौहारी सीजन होने के कारण गोदाम में सैकड़ों की संख्या में नई बाइक खड़ी हुई थी। गोदाम बाइक से भरा हुआ था लगभग 100 से अधिक बाइक खड़ी हुई थी। उन्होंने बताया कि बीती रात लगभग 8:30 बजे वह शोरूम बंद कर घर चले गए और शोरूम के भीतर सारी लाईट और अन्य बिजली के उपकरण पूरी तरह से बंद कर दिए थे। उन्होंने कहा कि आज प्रातः लगभग 8 बजे पड़ोसियों ने सूचना दी कि गोदाम से धुआं निकल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *