







रुद्रपुर। कल देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से हुई मुलाकात के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और उनके भाई संजय ठुकराल ने अपना नामांकन पत्र वापस लेकर चुनाव मैदान से हट गए हैं। माना जा रहा है कि भाजपा में उनकी वापसी हो जाएगी, उन्हें भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा का समर्थन करना होगा। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि ठुकराल को निकट भविष्य में सरकार में कोई जिम्मेदारी मिलेगी।


आज शाम ठुकराल बंधु कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। उन्होंने मेयर पद का पर्चा वापस ले लिया। हालांकि उन्होंने समर्थकों के साथ बैठक करके अगले कदम का निर्णय लेने की बात कही है।
जो ठुकराल अब तक सीना ठोंक कर कैमरों पर बोल रहे थे कि वे डरेंगे नहीं जनता के लिए लड़ाई लड़ेंगे। उन्हीं ठुकराल के स्वर अब बदले हुए हैं। सवाल यह उठ रहा है कि यह लड़ाई वे जनता के लिए लड़ रहे थे या अपने स्वार्थ के लिए? जैसे ही स्वार्थ सिद्धि का योग बना वह चुनाव मैदान से हट गए। अब देखो आगे भाजपा में होता क्या है।


