जिले में सनसनीखेज वारदात पहली बेटी होने पर ससुरालियों ने पीटा, पुन: गर्भ धारण करने पर भ्रूण की पहचान कराई और गर्भस्थ बेटी को मार डाला, घर लौट रही मां का भी कत्ल, डॉक्टर समेत पांच पर मुकदमा

रुद्रपुर। ससुराल वालों ने अवैध रूप से लिंग परीक्षण करा कर गर्भ में पल रही बेटी का न सिर्फ गर्भपात कराया, बल्कि मां को भी मार डाला। मृतका के पिता ने जिला अस्पताल की पूर्व डाक्टर समेत पांच ससुराल वालो पर मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की गंभीरता को देख कर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पूरे प्रकरण की जांच कराने का फैसला लिया है। अब यह साबित हो गया है जिले में भ्रूण हत्याएं थम नहीं रही हैं।

शहर के आवास विकास निवासी बलराम अग्रवाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उन्होंने बेटी की शादी 22 अप्रैल 2023 में प्रतापपुर नानकमत्ता निवासी दीपांशु मित्तल के साथ की थी। शादी में 51 लाख रुपये नकद, इनोवा कार, सोने की चेन, अंगूठियां, 15 लाख के कपड़े, चार लाख का घरेलू सामान दिया था। आरोप है कि दीपांशु मित्तल और उनके परिजन कम दहेज लाने के ताने मारने लगे और तरह तरह से ज्योति का उत्पीड़न करने लगे। 26 दिसंबर 2023 को ज्योति ने एक बेटी को जन्म दिया। इससे ससुराल वाले और नाखुश हो गए। इसी बात पर दीपांशु , सास इन्दु ससुर सुनील मित्तल, ननद दिव्यांशी और जेठ हिमांशु ने ज्योति को पीटा। ज्योति ने पूरा घटनाक्रम पिता को भी बतया। बतया कि ससुराल पक्ष अब एक करोड़ रुपए और फाॅचुनर कार लाने का दवाब बना रहे हैं।
इस बीच ज्योति पुन: गर्भवती हो गई तो ससुराल वालों ने अवैध रूप से लिंग परीक्षण कराया। गर्भ में पुन: बेटी पलने की सूचना पर उसकी ननद डाक्टर दिव्यांशी गोयल जो पूर्व में जिला अस्पताल में संविदा पर डाक्टर के पद पर तैनात रही थी ने जबरन गर्भपात करा दिया।
यानि जन्म से पहले ही एक बेटी को मार दिया गया। उधर ज्योति की हालत बिगड़ गई। ससुराल वालों ने बलराम अग्रवाल के लिए सूचना दी कि ज्योति अजीब व्यवहार कर रही है, उसे नशामुक्ति केंद्र नोएडा ले जा रहे हैं। जब बलराम वहां पहुंचे तो डॉक्टर ने बताया कि गलत दवा से उसकी हालत बिगड़ी। बाद में ज्योति को एक अस्पताल ले जाया गया, जहां एमआरआई रिपोर्ट में पाया गया कि उसे ब्रेन ब्लीडिग हुई है। फिर अस्पताल से डिस्चार्ज करा रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *