







रुद्रपुर। कप्तान मणिकांत मिश्रा का नशे के सौदागरों पर कार्रवाई लगातार जारी है। काशीपुर पुलिस ने एक करोड़ रुपए कीमत की स्मैक के साथ एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा नशे के इंजेक्शन की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।


मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा महोदय के निर्देशन में नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने एवं नशा तस्करी की रोकथाम के लिये ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक काशीपुर व एस0ओ0औजी0 प्रभारी काशीपुर के नेतृत्व मे एसओजी व कोतवाली काशीपुर की गठित टीम द्वारा दिनांक 18.11.24 की सांय में दौराने सघन वाहन चैकिग मे डिजाईन सेंटर के पास से एक स्कूटी सवार को संदिग्ध पाते हुए कड़ी पूछताछ व तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 306 ग्राम स्मैक बरामद हुई। अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा यह स्मैक बरेली निवासी रिफाकत से लाकर काशीपुर में छोटी छोटी मात्रा में बेचकर ऊँचा मुनाफा कमाया जाना बताया गया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त पूर्व में भी एनडीपीएस में कई बार जेल जा चुका है तथा पूछताछ में कुछ नामों का खुलासा हुआ है जिनके सम्बन्ध में अग्रिम कार्यवाही की जायेगी, इसके अतिरिक्त यह बात भी प्रकाश में आई है कि अभियुक्त एवं उसके पारिवारिक सदस्यो द्वारा स्मैक के कारोबार से काफी सम्पत्ति भी जुटाई गई है, जिसकी जानकारी प्राप्त कर शीघ्र ही अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।
[19/11, 6:36 pm] +91 78300 80555: *एसएसपी उधमसिंहनगर के निर्देशानुसार ऊधम सिंह नगर पुलिस की नशीले पदार्थ के तस्करों पर सर्जिकल स्ट्राइक*
*किच्छा पुलिस और एसटीएफ़ (ANTF) की सयुक्त टीम ने नशा तस्कर को 1600 नशे के इंजेक्शनो के साथ कार से तस्करी करते हुए किया गिरफ्तार*
उधर, पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में नशा तस्करों के विरुद्ध किच्छा पुलिस व एसटीएफ़ (ANTF) कुमायूं परिक्षेत्र की सयुक्त टीम द्वारा कड़ी कार्यवाही की गई । टीम द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना किच्छा क्षेत्रांतर्गत दरऊ चौकी से गिधपुरी को जाने वाले मार्ग पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त वीरपाल गंगवार के कब्जे से नशे के 1600 इजेक्शन व 01 अल्टो कार बरामद की गयी है । उक्त कार और प्रयोग तस्कर नशे के इंजेक्शनों का व्यापार करने के लिए कर रहा था । गिरफ्तार तस्कर ने पूछताछ पर बताया कि वह यह इंजेक्शन बरेली क्षेत्र से लाता है।
सितारगंज पुलिस ने 445 ग्राम चरस के साथ 01 चरस तस्कर को किया गिरफ्तार, चरस तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद।
प्रभारी निरीक्षक सितारगंज के निकट नेतृत्व में उपनिरीक्षक इन्दर सिंह दैला द्वारा मय पुलिस टीम के दौराने चौकिंग करघटिया रोड सितारगंज के पास से अभियुक्त *सोना सिंह उर्फ सोनू पुत्र सुरजीत सिंह निवासी ग्राम देवीपुराथाना नानकमत्ता उधमसिंहनगर उम्र-30 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोटरसाइकिल HF DELX बिना नम्बर प्लेट में परिवहन करते अकस्मात बरामदगी में अभियुक्त हसनैन के कब्जे से *445 ग्राम चरस नाजायज * बरामद की गयी है।


