जिला पंचायत अध्यक्ष के पति सुरेश गंगवार ने भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात

रुद्रपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार के पति सुरेश गंगवार ने कल भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से दिल्ली में मुलाकात की। इसके बाद आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से खटीमा में मुलाकात की। साथ ही विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

गौरतलब है कि हाल में ही जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार और उनके पति सुरेश गंगवार ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। पार्टी में अपनी जगह बनाने के उद्देश्य से सुरेश गंगवार भाजपा के बड़े नेताओं से लगातार मुलाकात कर रहे हैं।

इसी क्रम में कल उन्होंने दिल्ली में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात करके कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याण और देश को आगे ले जाने की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया और अब वे पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

आज सुरेश गंगवार ने खटीमा पहुंच कर सीएम धामी से मुलाकात करके विभिन्न राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने जिला पंचायत की समस्याओं से भी अवगत कराया। सीएम धामी ने उनकी बात को गौर से सुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *