







रुद्रपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार के पति सुरेश गंगवार की फेसबुक आईडी हैक करके हैकर द्वारा फेसबुक पर अपलोड तस्वीरों से अश्लील फोटो और वीडियोज बनाकर एक लाख रुपए की रंगदारी मांगी जा रही है। इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष के स्टेनो नसीम अहमद ने पुलभट्टा थाने में तहरीर दी थी। यह घटनाक्रम वर्ष 2021 का है, लेकिन अब इसमें कुछ तस्वीरों को वायरल किया जा रहा है।



पुलिस को 2021 में दी गई तहरीर में कहा गया था कि सुरेश गंगवार पॉलिटिशियन एवं सुरेश गंगवार के नाम से दो फेसबुक आईडी संचालित हैं, जिन्हें अज्ञात व्यक्ति ने हैक कर लिया है।
फेसबुक में अपलोड फोटो को एडिट करके अश्लील फोटो और वीडियोज बनाकर धमकी देते हुए उनके मोबाइल नंबर 9719391777 पर मोबाइल नंबर 8099546722 व 7873916022 से फोन करके एक लाख रुपए की रंगदारी मांगी जा रही है। नहीं देने पर एडिट फोटो और वीडियोज को सार्वजनिक करने की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि हैकर ने आईएफएससी कोड भी भेजा गया है। हैकर द्वारा सुरेश गंगवार का मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।
पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। नतीजा यह हुआ कि अब सुरेश गंगवार के एडिट किए गए फोटो को वायरल किया जाने लगा है।


