जिला पंचायत अध्यक्ष के घर हुए हमले के मुख्य साजिशकर्ता का पता नहीं

रुद्रपुर। जिला पंचायत निवर्तमान अध्यक्ष की रेनू गंगवार के घर हुए हमले में अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला किसने कराया, जबकि एक हमलावर मौके पर ही पकड़ा गया था। गंगवार और उनके समर्थकों पुलिस चौकी पर धरना दिया।
गौरतलब है कि कल हथियारबन्द तीन लोगों ने गंगवार के घर हमला किया था। मौके पर मौजूद लोगों के साहस के कारण हमलावर अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए। विरोध के चलते दो हमलावर फरार हो गए, जबकि एक हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया और गाड़ी बरामद कर ली गई।
अभी तक पुलिस मुख्य साजिशकर्ता का पता नहीं लगा सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *