







रुद्रपुर। गदरपुर के सहारा अस्पताल में प्रसव के लिए आई महिला और उसके नवजात शिशु की आप्रेशन के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने मौत को छिपाते हुए शवों को एंबुलेंस में रखवा कर काशीपुर रैफर कर दिया, जहां डाक्टर ने जच्चा बच्चा की मौत की पुष्टि की। इसके पश्चात ग्रामीणों ने हंगामा काटा तथा पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


गूलरभोज निवासी एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन गदरपुर स्थित सहारा अस्पताल लाए। डाक्टर ने सारे चेकअप और अल्ट्रासाउंड कराया। फिर आप्रेशन से डिलीवरी करने की सलाह दी। इस दौरान मां और शिशु की मौत हो गई। जिस पर हालत गंभीर बताकर एंबुलेंस से दोनों को काशीपुर रैफर कर दिया गया। जहां देखते ही डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में गैर प्रशिक्षित डाक्टर हैं। उनकी लापरवाही से जच्चा बच्चा की जान गई। हंगामे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया गया है। ग्रामीण डाक्टर की गिरफ्तारी और अस्पताल पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।



