







रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव परिणाम घोषित हो गया है। विजयी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ ढोल नगाड़ों के साथ विधायक शिव अरोरा के कार्यालय पहुँचे, जहां विधायक शिव अरोरा ने नवनिर्वाचित छात्र सचिव सचिन वर्मा, उपाध्यक्षा शिवानी शर्मा व कोषाध्यक्ष अनमोल त्रिपाठी व विश्विद्यालय प्रतिनिधि अभिषेक चंद्रा का स्वागत किया।
विधायक शिव अरोरा ने विजयी प्रत्याशियों को जीत की बधाई देते हुए मुंह मीठा कराया।


विधायक शिव अरोरा ने कहा कि आप छात्र हित में कार्य करो और रुद्रपुर महाविद्यालय उधमसिंह नगर के बड़े महाविद्यालय में आता है। हमारी धामी सरकार ने रुद्रपुर महाविद्यालय में कई कार्यों को करने का कार्य किया है, उन्होंने कहा अच्छे स्वछ छवि के छात्र नेतृत्व के लिये आगे आयेंगे तो निश्चित रूप से छात्र राजनीति में एक सकारात्मक परिवर्तन आयेगा।
इस दौरान भाजपा नेता सुरेश कोली, बिट्टू शर्मा,महेन्द्री शर्मा, प्रीत ग्रोवर, अनिल कोली, सुनील यादव, दिवेश कुमार, मयंक कक्कड़, विक्की वाल्मीकि, मानस जयसवाल, मनोज मदान, रवि दिवाकर, रचित सिंह, नवीन पांडेय, राजेश जग्गा, डंम्पी चोपड़ा, जुग्गू बांगा, मानव कक्कड़, सोनू वर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।


