चोरी में फरार 25 हजार का ईनामी पकड़ा गया।

रुद्रपुर।चोरी के मामले में वांछित लंबे समय से फरार 25 हजार के ईनामी को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 10-02-2024 को वादी मनुप्रताप शर्मा पुत्र महेन्द्र अब प्रताप शर्मा निवासी बेरिया रोड बाजपुर की तहरीर सूचना कि अज्ञात चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोडकर दो लाख रुपये तथा कुछ चांदी के सिक्के चुरा लिये। विवेचना उ0नि0 कैलाश चन्द्र नगरकोटी के सुपुर्द की गय़ी। विवेचक द्वारा सुरागरसी पतारसी कर दिनांक 19.फरवरी 2024 को अभियोग का अऩावरण कर अभियुक्त परमजीत सिह उर्फ पम्मा पुत्र गुरदयाल सिह निवासी झगोला गोविन्दपुर थाना अल्लीपुर दिल्ली 2- गजेन्द्र सिह उर्फ गज्जन पुत्र काला सिह निवासी चाहरवाला थाना बडापुर जिला बिजनौर हाल निवासी तारकधाम कृष्णा कालोनी दिनेशपुर तथा जसविन्दर सिह उर्फ बिट्टू पुत्र गुरदयाल सिह निवासी झगोला गोविन्दपुर थाना अल्लीपुर दिल्ली हाल निवासी तारकधाम कृष्णा कालोनी दिनेशपुर को प्रकाश मे लाया गया तथा अभियुक्त परमजीत उर्फ पम्मा व गजेन्द्र सिह उर्फ गज्जन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अभियोग से सम्बन्धित माल बरामद किया गया तथा अभियुक्त जसविन्दर सिह के विरूद्ध विवेचना प्रचलित रखकर गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया। अभियुक्त जसविन्दर उर्फ बिट्टू गिरफ्तारी से बचने के लिये अपने को फरार किये हुये था विवेचक द्वारा अभियुक्त जसविन्दर उर्फ बिट्टू की गिरफ्तारी हेतु भरसक प्रयास किया गया लेकिन अभियुक्त गिरफ्तारी से बचते रहा तो विवेचक द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध माननीय न्यायालय से धारा 82 एवं 83 (कुर्की)की कार्यवाही का आदेश कराकर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अभियुक्त पर ईनाम घोषित कराया गया तथा अभियुक्त की सुरागरसी पतारसी की गई अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी होने के कारण पकड में नही आ रहा था ।

पुलिस मुख्यालय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ईनामी एवं वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया गया है अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर तथा प्रभारी निरीक्षक बाजपुर के निर्देशन ईनामी अपराधी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 08.11.2024 की सायं उक्त अभियोग से सम्बन्धित 25000 के ईनामी अपराधी जसविन्दर सिह उर्फ बिट्टू पुत्र गुरदयाल सिह निवासी झगोला गोविन्दपुर थाना अल्लीपुर दिल्ली हाल निवासी तारकधाम कृष्णा कालोनी दिनेशपुर को जाफरपुर मोड दिनेशपुर रोड से गिरफ्तार किया गया जिसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *