चेन स्नेचिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़, दो लुटेरों को लगी गोली, बरेली के रहने वाले हैं और कई राज्यों में दे चुके हैं वारदातों को अंजाम

रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र में अंतर्राज्यीय चैन स्नेचरों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें दो शातिर लुटेरों को गोली लगी है।एसएसपी मणिकांत मिश्रा मौके पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार स्नेचिंग की घटना के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर अपराधियों को गोली लगी।
इन लुटेरों ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान व उत्तराखंड में पूर्व में की हैं, चैन स्नेचिंग व लूट की कई घटनाएं।
इसके साथ ही बलात्कार व वाहन चोरी में भी यह जेल जा चुके हैं

मुठभेड़ में घायल यह बदमाश मूल रूप से बरेली के रहने वाले हैं अभियुक्त आकाश और नासिर।
शातिर अपराधियों के विरुद्ध बरेली(उत्तर प्रदेश), राजस्थान तथा ऊधम सिंह नगर में दर्ज है विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे।
पुलिया ने घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *