







रुद्रपुर। व्यापार मंडल ने आज जल निगम के सहायक अभियंता रुद्रपुर ललित मोहन पाण्डे से मुलाकात करके रोष जताते हुए कहा कि अडानी ग्रुप द्वारा जगह जगह गैस पाइप लाइन डालने से पानी की लाइनों में टूट रही है जिससे जगह जगह जल भराव हो रहा है।


प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा और महामंत्री मनोज छाबड़ा ने जल निगम के सहायक अभियंता ललित मोहन पाण्डे से मुलाकात कर अडानी ग्रुप द्वारा नगर के अनेक जगह गैस पाइप लाइन डालने के दौरान पानी की लाइनों को तोड़ा जा रहा है, जिससे जगह जगह जल भराव हो रहा है। जिससे लोगों को चलने मे खासी दिक्कतें हो रही हैं।
व्यापारियों ने यह भी कहा कि ऐसी कंपनी के पास जगह जगह गड्ढे करने के लिए एनओसी भी नही है,तो ऐसे मे जिला प्रशासन मौन क्यों है? कई जगह तो कंपनी द्वारा फुटपाथ भी तोड़ दिए गए है और जो गड्ढे किए जाते हैं उन्हें भी ठीक से भराव नहीं किया जा रहा है जिससे लोगों के वाहन पलट रहे हैं।
जुनेजा ने कहा कि इस मामले में नगर निगम के अधिकारियों से मिलकर ऐसी कंपनी को एनओसी नही देने व शहर में जगह जगह सड़के व फुटपाथ को नुकसान की भरपाई भी वसूलने के लिए बात भी की जाएगी।


