गुरुवार को भी बंद रहेंगे ऊधमसिंहनगर में स्कूल

रुद्रपुर। एक अगस्त को भारी बरसात की चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने गुरुवार को भी जिले में कक्षा 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र में अवकाश घोषित किया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर डीएम ने ऐतिहातन स्कूल बंद रखने का निर्देश दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि आदेश की अवहेलना करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *