







रुद्रपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व एवं वार्ड अध्यक्ष खगोपति विश्वास की अध्यक्षता में राजीव नगर स्थित स्व. राजीव गांधी की मूर्ति के समक्ष एकत्र हुए कांग्रेसियों ने मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जब तक सूरज चांद रहेगा राजीव तेरा नाम रहेगा के नारे भी लगाये गये।


कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि देश के विकास और नवनिर्माण में भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राजीव गांधी ने युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभालकर देश को तरक्की की राह पर आगे बढ़ाया। उनकी दूरदर्शी युवा सोच के कारण भारत में सूचनाक्रांति आई जिसने देश को एक नई गति और दिशा दी। उनकी पहल के प्रभाव के रूप में आज हम ई-प्रशासन का वर्तमान स्वरूप और शासकीय कामकाज में पारदर्शिता देख पा रहे हैं। डिजिटल इंडिया की नींव राजीव गांधी के कार्यकाल में ही रख दी गई थी। श्री शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों को अधिकार संपन्न बनाकर देश की नींव मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मतदान की आयु 21 से घटाकर कर 18 वर्ष में ही युवाओं को मत देने का अधिकार दिलाया। विज्ञान और तकनीकी को बढ़ावा देकर उन्होंने देश में उद्योगों के लिए नए रास्ते खोले। राजीव गांधी आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे। उन्होंनेे समावेशी विकास का सपना देखा और उसके लिए अनेक नीतियां बनाई। राजीव गांधी आतंकवाद के आगे नहीं झुके और देश के लिए अपने प्राणों की भी परवाह नहीं की। वे भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हमारे दिलों में आज भी जिंदा हैं। राजीव गांधी ने उन्नीसवीं सदी में ही इक्कीसवीं सदी के भारत का सपना देखा था।
कांग्रेस नेता गोपाल भसीन ने कहा कि आधुनिक सोच और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले राजीव गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे। वे बार-बार कहते थे कि भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ ही उनका अन्य बड़ा मकसद इक्कीसवीं सदी के भारत का निर्माण है। अपने इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल की, जिनमें संचार क्रांति और कम्प्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज आदि शामिल हैं।
पार्षद मोहन खेड़ा ने कहा कि राजीव गांधी युवाओं के लोकप्रिय नेता थे। उनका भाषण सुनने के लिए लोग घंटों इंतजार किया करते थे। उन्होंने अपने प्रधानमंत्री काल में कई ऐसे महत्वपूर्ण फैसले लिए जिसका असर देश के विकास में आज भी देखने को मिल रहा है। आज हर हाथ में दिखने वाला मोबाइल उन्हीं फैसलों का नतीजा है। अपने प्रधानमंत्री काल में राजीव गांधी ने नौकरशाही में सुधार लाने और देश की अर्थव्यवस्था के उदारीकरण के लिए कारगर कदम उठाए। वे सियासत को भ्रष्टाचार से मुक्त करना चाहते थे।
इस अवसर पर सुनील आर्य, सतीश कुमार, विधान सरकार, विधान मंडल, अशोक मंडल, उमा सरकार, सपना गिल, बाबू विश्वकर्मा, सुरेश यादव, संजय आइस, विश्वजीत राय, विकास विश्वास, जयदेव मदक, डा. विमल घरामी, छत्रपाल गंगवार, ओमप्रकाश गंगवार, विरेन्द्र कोली, पप्पू कोली, प्रेम कोली, अशोक विश्वास आदि मौजूद रहै।

उधर, कांग्रेस के दूसरे गुट ने अलग कार्यक्रम किया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री युवा हृदय सम्राट भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सादगी पूर्ण वातावरण में मनाई गई l इससे पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश बावरा के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव नगर इंदिरा आदर्श बंगाली कॉलोनी में एकत्र हुए जहां पूर्व प्रधानमंत्री युवा हृदय सम्राट स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उन्हें नमन किया गया l इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जब तक सूरज चांद रहेगा राजीव तेरा नाम रहेगा राजीव तेरा ये बलिदान याद करेगा हिंदुस्तान आदि गगनभेदी नारे लगाकर उन्हें याद किया l इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने अपने प्रधानमंत्रीत्व काल में देश को बुलंदियों पर ले जाने का कार्य किया l उन्होंने महिला सशक्तिकरण पंचायती राज और युवाओं को मजबूत बनाने के लिए अनेक कार्य किए जिसे देश कभी भुला नहीं सकता l पूर्व महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने भी स्वर्गीय राजीव गांधी को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारत रत्न से सम्मानित स्वर्गीय गांधी ने प्रधानमंत्रीत्व काल में देश को नई दिशा और दशा प्रदान की l इस अवसर पर महानगर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रंजीत सिंह राणा महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली महानगर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी महानगर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामप्रसाद महानगर किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रामदयाल सिंह एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष चेतन भट्ट वार्ड अध्यक्ष खगोपती विश्वास, पूर्व वार्ड अध्यक्ष अशोक मंडल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विधान सरकार, राजीव कामरा, डॉक्टर सुमित राय पूर्व सभासद इंद्रजीत सिंह, रविंद्र गुप्ता, श्रीमती सरोज शर्मा, गीता सरकार, इंद्रावती, सुनीता रानी, एडवोकेट संजय आईस विकास विश्वास विमल धरामी, गौतम घरामी बादल कविराज, दिलशाद अहमद, जयदेव मदक, आनंद शर्मा अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे l


