खेलकूद समारोह की सफलता पर चुघ ने जताया आभार

रुद्रपुर। एकल अभियान के तत्वाधान में अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद समारोह के सफलता पूर्वक अयोजन पर कार्यक्रम संयोजक एवं एकल अभियान खेलकूद प्रदेश प्रभारी भारत भूषण चुघ ने समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने पर समस्त प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, अतिथियों, सहयोगी सामाजिक संस्थाओं, खिलाड़ियों, उनके साथ आए शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों, जिला क्रीड़ा अधिकारी, स्पोर्ट्स स्टेडियम के समस्त प्रशिक्षकों, आयोजन के सहयोगियों सहित सभी खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि सबके सामूहिक सहयोग से ही संभाग स्तरीय खेलकूद समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। श्री चुघ ने कहा कि प्रदेश के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी खेल प्रतिभाओं को इसी प्रकार प्रोत्साहित किया जाता रहा तो निश्चित रूप से देवभूमि उत्तराखंड के खिलाड़ी भविष्य में राज्य का नाम विश्व में गौरवांवित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *