खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 18 क्रशर सीज

रुद्रपुर। खनन विभाग के निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म देहरादून के अगुवाई में गठित प्रवर्तन दल ने जनपद ऊधमसिंह नगर एवं नैनीताल के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन से संबंधित शिकायतों पर कुल 24 स्टोन क्रशर की जांच की, जिनमें से 18 क्रशरों को सीज़ किया गया।

जानकारी के अनुसार निदेशक एसएल पैट्रिक, अपर निदेशक राजपाल लेघा की संयुक्त अगुवाई में जनपद ऊधमसिंह नगर के बाजपुर एवं काशीपुर तहसील क्षेत्र में 16 एवं जनपद नैनीताल के रामनगर तहसील के 02 स्टोन क्रशर जिसमें सीसीटीवी कैमरों व स्थलीय जांच करने पर पाया गया कि इन प्लांटों के द्वारा रात्रि एवं दिन में अवैध रूप से उप खनिज खरीदा जा रहा था। निरीक्षण जांच के दौरान संबंधित प्लांटों की उपरोक्त कमियों को देखते हुए उक्त 18 क्रेशरों को सीज कर उनके ई रवन्ना पोर्टल को तत्काल तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया, ताकि उप खनिजों का क्रय विक्रय न हो सके। मौके पर खनन विभाग द्वारा इन सभी प्लांटों के भंडारित उप खनिज की पैमाइश की गई।

मॉडर्न स्टोन क्रशर, गोविंद स्टोन क्रशर , कोसी मिनरल्स , अमृत , गणपति स्टोन क्रेशर , जय स्टेशन क्रेशर , मां शारदा स्टोन क्रेशर, हिमालयन बिल्ड स्टोन, सिंह मिनरल्स पार्ट 2, मुरली वाला स्टोन क्रेशर , पोरेवाल स्टोन क्रेशर , राजलक्ष्मी स्टोन क्रेशर , गुरुकृपा स्टोन क्रेशर , हरिहर पार्ट 2 , जोगीपुरा स्टोन क्रेशर, , पालग्रिड स्टोन क्रेशर , मुरली वाला स्टोन क्रेशर , ढिल्लन स्टोन क्रेशर पर कार्रवाई की गई है।
इसके अतिरिक्त 6 अन्य काशी विश्वनाथ, महाराजा स्टोन क्रेशर, नेशनल स्टोन क्रेशर,तराई स्टोन क्रेशर,बी बी एस बी,आनंद स्टोन क्रेशर की भी जांच की गई। इसके अतिरिक्त 8 वाहनों का अवैध खनन परिवहन करने के लिए सीज किया गया।

खनन विभाग के प्रवर्तन दल के स्तर से की गई इस बड़ी कार्रवाई के औचक निरीक्षण व जांच दल में विभाग के जिला खान अधिकारी देहरादून ऐश्वर्य साह , माइन इंस्पेक्टर सुष्मिता पंत , नवीन सिंह , जिगाशा बिष्ट , काजिम रजा, मयंक आर्य ,अनिल मुयाल, राहुल रावत खनिज मोहर्रिर जय प्रकाश,  विक्रम रौतेला, सर्वेयर विनोद लाल सबीना नाज़ सहित खनन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। अपर निदेशक राजपाल लेघा द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद ऊधमसिंह नगर एवं नैनीताल में विगत 3 दिनों मे कुल 18 स्टोन क्रशर प्लांटो को अवैध खनन से संबंधित अनियमितता मिलने पर सीज़ किया गया है। साथ ही वाहनों को सीज किया गया है जिस पर नियमानुसार पेनल्टी लगाई जाने की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *