किशोरी के पांच माह की गर्भवती होने पर खुला दुष्कर्म का राज, एफआईआर दर्ज

रुद्रपुर। एक किशोरी के पांच माह की गर्भवती होने की जानकारी परिवार को मिली तो हड़कंप मच गया। परिजनों ने किशोरी से पूछताछ की तो दुष्कर्म की घटना का खुलासा हुआ। पीड़िता की मां उसे लेकर कोतवाली पहुंची और पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि वह किच्छा रोड पर किराए के मकान में रहती है। उसकी 15 वर्षीय पुत्री है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है। आरोप है कि दुर्गा कालोनी किच्छा रोड निवासी गजेंद्र उर्फ गणेश विवाहित है और उसकी पुत्री से काफी लंबे समय से डरा धमकाकर शारीरिक संबंध बना रहा था। जिसकी शिकायत उसकी पुत्री ने की और कहा कि वह उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस पर उसने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया तो जांच में किशोरी पांच माह की गर्भवती निकली। इस पर पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित गजेंद्र उर्फ गणेश पर पाक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला दरोगा नेहा ध्यानी मामले की जांच कर रही हैं। आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *