







रुद्रपुर । बाजपुर क्षेत्र के बन्नाखेड़ा मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत होने की खबर है। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।


गांव खंबारी निवासी रविंद्र सिंह (35) और गणेश (29) बृहस्पतिवार देर रात सरिक फैक्टरी से ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे थे। बन्नाखेड़ा मार्ग स्थित स्टोन क्रशर के पास सामने से आ रही कार ने बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में जा गिरे। इसमें रविंद्र और गणेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर में चोट थी, जिसका हेल्मेट से बचाव हो सकता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को निकालकर 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। उसके बाद परिजन दोनों घायलों को मुरादाबाद ले जा रहे थे कि रास्ते में गणेश की मौत हो गई, रविंद्र ने मुरादाबाद के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद दोनों घरों में कोहराम मच गया। अभी दोनों शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया हो रही है।


