कांग्रेस प्रभारी शैलजा का उत्तराखंड में भव्य स्वागत

रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी पूर्व कैबिनेट मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा के देहरादून स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका अभूतपूर्व स्वागत किया l

इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की ऊर्जावान अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल,प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस सुनीता कश्यप, खष्टी बिष्ट,सहित दर्जनों महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुश्री कुमारी शैलजा का बुके प्रदान कर एवं शॉल ओड़ाकर भव्य स्वागत किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *