कांग्रेस प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने मलिन बस्तियों में जुटाया भारी समर्थन, ठाकुर नगर राजा कालोनी में मोहन खेड़ा का हुआ जोरदार स्वागत

रुद्रपुर। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने वार्ड 10 ठाकुर नगर राजा कालोनी की कई बस्तियों एवं बगवाड़ा क्षेत्र में में डोर टू डोर जनसंपर्क कर महिलाओं, बुजुर्गो से आशीर्वाद लिया और कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।

चुनाव प्रचार के दौरान नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने कहा कि इस बार मेयर के लिए कांग्रेस के साथ जनता चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की लड़ाई लड़ रही है और शहरवासियों को बेहतर भविष्य देना चाहती है। जनता का आशीर्वाद मिला तो रुद्रपुर को कमीशनखोरी और लूट खसोट से मुक्ति दिलाई जायेगी। मेयर प्रत्याशी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में रुद्रपुर नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। विकास की योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं। इस बार अगर भ्रष्टाचारियों को सबक नहीं सिखाया तो आने वाले पांच साल तक पछताना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने विकास के नाम पर सिर्फ जुमलेबाजी की है। नजूल की समस्या आज दशकों बाद भी जस के तस है। हर चुनाव में भाजपा के लोग बेशर्मी से इस समस्या का समाधान करने वायदा करके वोट मांगते हैं और फिर भूल जाते है। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा ने ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र की भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने हमेशा उपेक्षा की है, यहां की सड़कें आज भी बदहाल हैं। मलिन बस्तियों के लोग आज बिजली का मीटर तक लगाने के लिए तरस गये हैं, एक तरफ भाजपा सबका साथ सबका विकास की बात करती है दूसरी तरफ विकास के नाम पर गरीबों के साथ सिर्फ छलावा किया जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही गरीब मजदूरों को उनका हक दिला सकती है।

सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि भाजपा को सबक सिखाने का यह सही समय है। जनता से किये गये वायदों को पूरा करने में भाजपा के जनप्रतिनिधि विफल साबित हुए हैं। भाजपा से जनता का मोह पूरी तरह भंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि दस साल में भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने शहर के लिए क्या किया यह सब जनता जानती है और इस बार इन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।

महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि भाजपा ने गरीब बस्तीवासियों को हमेशा बरगलाने का काम किया है, चुनाव के समय समय बड़े बड़े वायदे किये जाते हैं उसके बाद जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया जाता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में दस साल भाजपा काबिज रही, प्रदेश और केन्द्र में भी भाजपा की सरकार है,इसके बावजूद रूद्रपुर शहर में बस्तियों का नियमितीकरण नहीं हो पाया है, जिन गरीबों को नजूल पट्टे देने की बात की जा रही है वह भी सिर्फ दिखावा है।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, सौरभ चिलाना, परिमल राय, ममता रानी, संजीव रस्तौगी, सुरेश यादव, सुनील जंडवानी, मोनिका ढाली, योगेश चौहान, गोपाल यादव, अमल साना आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *