कांग्रेस ने निकाय चुनाव को लेकर किया मंथन

रुद्रपुर। कांग्रेस जिला कार्यालय नगर में नगर निकाय चुनाव को लेकर आयोजित वार्डो के प्रत्याशियों की बैठक में निकाय चुनाव की रणनीति पर मंथन किया गया। इस दौरान चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां भी सौंपी गयी।

बैठक में जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि निकाय चुनाव पार्टी पूरे दमखम के साथ लड़ेगी।इसके लिए कार्यकर्ता जी जान से जुट जायें। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता के समक्ष रखें। शहर के कई ऐसे मुद्दे हैं जो भाजपा को इस चुनाव में भारी पड़ सकते हैं, इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाने लिए सभी एकजुट होने की जरूरत है। श्री गावा ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। नगर निगम में भाजपा के पिछले दोनों मेयरों के कार्यकाल पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। चाहे नजूल भूमि का मुद्दा हो या सफाई का मुद्दा इन मुद्दों पर भाजपा के मेयर नाकाम साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि नजूल के मुद्दे पर भाजप ने हमेशा जनता को छलने का काम किया है। आज भी लोग नजूल भूमि पर मालिकाना हक के लिए धक्के खाने को मजबूर हैं।

इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि पार्टी से सभी वार्डों में जमीन से जुड़े और जिताऊ प्रत्याशी उतारे हैं, अब सबको मिलकर सभी वार्डों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुटना है उन्होंने कहा कि कल नाम वापसी के बाद वार्डों में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जायेगी। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए जुटें। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी जल्द से जल्द अपने कार्यालय खोलें और प्रचार अभियान में जोर शोर से जुट जायें।

महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि भाजपा इस चुनाव में फिर जनता को बरगलाने का काम करेगी, कार्यकर्ताओं को भाजपा के दुष्प्रचार से सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा धन बल, और प्रशासनिक मशीनरी का दुरूपयोग करने में भी पीछे नहीं रहेगी, इसको लेकर सभी कार्यकर्ता सावधान रहें और कहीं भी इस तरह की शिकायत मिलने पर तत्काल इसकी शिकायत करें।

बैठक में जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कार्यकर्ताओं के सुझाव भी लिये, और कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेवारियां भी सौंपी। इस दौरान सौरभ चिलाना, संदीप चीमा, योगेश चौहान, अनिल शर्मा, पार्षद प्रत्याशी रोहित चौहान, संीव राठज्ञैर, शुभम दास, सुशील मण्डल, रंजीता विश्वास, सुनील आर्य, शक्ति सिह, अनुज दीक्षित, मोहन कुमार, शंभू नाथ मोर्य, ज्योति साना, पूनम गंगवार, मौ. अशफाक, जगदीप भाटिया, इजहार हुसैन, हरिशचन्द मिश्रा, शबाना, गुलफिजा सलमानी, संदीप वाल्मीकि, परवेज कुरैशी, कमल सैनी, अंजलि, स्वाति, मनजीत कौर, सन्नो, मधु शर्मा, चिराग कालड़ा, राणा सुमन, गौरव खुराना, दीप माला, गौरव गिरि, विक्रम सिंह रावत, इन्द्रजीत सिंह, दीपा राय, जितेश कुमार, बबलू सागर, सोफिया नाज, सौरभ राज बेहड, राजेश कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *