







देहरादून। कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व अब निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और अनुशासन समिति के अध्यक्ष नवप्रभात ने नगर निगम चुनाव को लेकर प्रदेश के महानगर अध्यक्षों की बैठक ली। उन्होंने वार्डों की विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।


कांग्रेस नेता ने कहा कि नगर निगम चुनाव के मद्देनजर वार्डों को मजबूत किया जाए। उन्होंने महानगर अध्यक्षों से कहा कि वार्डों संगठन को मजबूती के साथ खड़ा करके चुनावी तैयारियों की रूपरेखा तैयार की जाए। कहा कि नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस को बेहतर प्रदर्शन करना है, इसीलिए अभी से तैयारी पूरी जाए। कहा कि वार्ड कांग्रेस जीतेगी तो निकाय अध्यक्ष की सीट भी जीतेगी। कहा कि सभी वार्डों की समीक्षात्मक रिपोर्ट तैयार की जाए।
बैठक में रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने शिरकत की और भरोसा दिलाया कि कांग्रेस निकाय चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी और जीत दर्ज कराएगी। हालांकि अभी वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होनी है, लेकिन कांग्रेस सभी तैयारी पहले से रखना चाहती है।


