कांग्रेस जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

रुद्रपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा द्वारा हिमांशु गावा को जिलाध्यक्ष एवं सीपी शर्मा को महानगर अध्यक्ष बनाये जाने पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की अगुवाई में तमाम कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मिष्ठान वितरण भी किया गया।

बता दें प्रदेश अध्यक्ष करना माहरा ने बीते दिनों स्थाई जिलाध्यक्ष के लिए हिमांशु गावा, और महानगर अध्यक्ष पद पर सीपी शर्मा के नाम की घोषणा की थी। दोनों पदाधिकारियों का शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की अगुवाई में में कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया साथ ही मिष्ठान वितरण भी किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष समेत अन्य कांग्रेसजनों ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि हिमांशु गावा और सीपी शर्मा दोनों ही संगठन के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम कर रहे थे, जिसके चलते ही उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गये हैं। दोनों के मनोनयन से जिला और महानगर में संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आहवान किया। इस अवसर पर उपनेता प्रतिपक्ष एवं खटीमा के विधायक भुवन कापड़ी, जसपुर के विधायक आदेश चौहान, नानकमत्ता के विधायक गोपाल सिंह राणा, पार्षद मोहन खेड़ा, गणेश उपाध्याय, संदीप चीमा, ममता रानी, सुनील आर्य, पवन वर्मा आदि सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *