कांग्रेस को बड़ा झटका, इस विधायक और पूर्व मंत्री ने छोड़ी कांग्रेस

देहरादून। कांग्रेस को लगातार झटके मिलते जा रहे हैं। बद्रीनाथ से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री राजेन्द्र भंडारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी की मौजूदगी में भाजपा का हाथ थाम लिया है। ऊधमसिंह नगर में एक कांग्रेस विधायक पार्टी के प्रदेश संगठन से रुष्ट चल रहे हैं। यहां भी कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता हे।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,पीयूष गोयल राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम भी मौजूद रहे। पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने राजेंद्र भंडारी के भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इससे पहले विधायक राजेंद्र भंडारी ने एक लाइन का इस्तीफा लिख कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा।

गौरतलब है कि ऊधमसिंह नगर के एक कांग्रेस विधायक पार्टी प्रदेश संगठन से नाराज हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से उनके खराब रिश्ते जगजाहिर हैं। लोकसभा चुनाव से पहले यहां से भी कांग्रेस को झटका मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *