







रुद्रपुर। विगत दिनों डीडी चौक से इंदिरा चौक तक जी-20 के नाम पर उजाड़े गए दुकानदारों और निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेसियों ने भगत सिंह चौक पर एक दिवसीय धरना दिया। जिसमें कांग्रेस के प्रदेशध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी नेताओं के साथ तोड़ी गई दुकानों का स्थलीय मुआयना किया और व्यापारियों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने मेयर व विधायक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने व्यापारियों के साथ धोखा किया है। उन्होंने प्रदेश की धामी सरकार को विनाशकारी सरकार बताया। कहा कि जब तक दुकानदारों का पुनर्वासन नही होगा और निगम के भ्रष्टाचार की पोल नहीं खुलेगी, तब तक कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करते रहेंगे।


बुधवार की दोपहर को काग्रेस प्रदेशध्यक्ष करन माहरा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा,महानगर अध्यक्ष ध्यक्ष जगदीश तनेजा पूर्व पालिकाध्यक्षा मीना शर्मा, कार्यकारी नगर अध्यक्ष सीपी शर्मा सहित नेताओं के साथ पहले सुपर मार्केट, राममनोहर लोहिया और समोसा मार्केट पहुंचे। जहां उन्होंने ध्वस्तीकरण के मंजर का मुआयना कर दुकानदारों से मुलाकात की। इसके बाद भगत सिंह चौक पर चल रहे एक दिवसीय धरना में शामिल होकर धरना दिया। उन्होंने कहा कि जब जब किसी भी प्रदेश में भाजपा की सरकार आती है। वंहा विनाश का मंजर देखने को मिलता है। रुद्रपुर में भी धामी सरकार की हिटलरशाही देखने को मिली। जहां हावी अफसरशाही ने कई दशकों से रोजगार कर रहे दुकानदारों को बेरोजगारी के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया। वहीं वार्डो के विकास के लिए बनाई गई भाजपा समर्थित नगर निगम में भ्रष्टाचार की बाढ़ आई है। निजी कॉलोनाइजरों की कॉलोनियों में सरकारी धन का दुरुपयोग होना, 42निविदाताओं के मनमाने ढंग से बंदरबांट करना और करोड़ों के सरकारी धन का दुरुपयोग होना। निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहे है। वहीं कांग्रेसी पार्षदो के साथ भेदभाव की रणनीति अपनाई जा रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द उ जाड़े गए दुकानदारों को रोजगार के लिए स्थान देने और निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग की। आगाह किया कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर गौर नहीं किया,तो उग्र आंदोलन किया जाएंगा। इस मौके पर जसपुर विधायक आदेश चौहान, खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, हल्द्वानी विधायक सुमित हदयेश, नवतेज पाल सिंह, पुष्करराज जैन, सौरभ चिलाना, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, अनिल शर्मा, अनुपम शर्मा, दलीप अधिकारी, मोहन खेड़ा, गणेश उपाध्याय, ममता रानी, प्रीती साना, साजिश खान, गोपाल भसीन, राजेश कुमार, किशोर कुमार, सपना गिल, गुड्डू तिवारी, अशोक चुग, हरीश पनेरू, रामकृष्ण, लव कुश शर्मा आदि मौजूद रहे।


