







रुद्रपुर। रम्पुरा में बाढ़ के पानी में डूबने से सूरज कोली की मौत के 24 घंटे के भीतर आपदा राहत कोष से मृतक के परिजनों को चार लाख की राहत राशि का चैक विधायक शिव अरोरा ने सौंपा।
श्री अरोरा ने कहा कि वह और मेयर विकास शर्मा पीड़ित परिवार के साथ हैं। खुद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने फोन करके शोक प्रकट किया और तत्काल धनराशि मंजूर की। इस दौरान मेयर विकास शर्मा, समाजसेवी सुशील गावा मौजूद थे। विधायक शिव ने चैक जमा कराने की जिम्मेदारी सुशील गावा को सौंपी, ताकि कल तक धनराशि परिवार के खाते में आ जाए। उन्होंने व्यक्तिगत मदद का भी भरोसा दिलाया।




